अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ

अमृतपाल सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में खदूर साहिब संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की थी। इसके अलावा इंजीनियर राशिद को बारामुला लोकसभा सीट से जीत मिली थी। 

Jul 5, 2024 - 15:22
 0  1.1k
अमृतपाल सिंह और इंजीनियर राशिद ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली (आरएनआई) जेल की सजा काट रहे अमृतपाल सिंह और कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद ने लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली। दरअसल, पुलिस ने दोनों को लोकसभा में शपथ लेने के लिए जेल से छूट दी थी। इसके बाद शुक्रवार को दोनों नेताओं ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली। शेख अब्दुल राशिद को इंजीनियर राशिद के नाम से भी जाना जाता है। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काट रहे हैं। इसके अलावा अमृतपाल सिंह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत सजा काट रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सुरक्षा कर्मचारियों के घेरे में दोनों नेताओं को संसद भवन लाया गया। 

दोनों सांसदों को लोकसभा के एक कमरे में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अमृतपाल सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में खदूर साहिब से जीत हासिल की थी। इसके अलावा इंजीनियर राशिद ने बारामुला लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। दोनों ही सांसद 18वीं लोकसभा में 24 जून और 25 जून को शपथ नहीं ले पाई थे। 

राशिद इंजीनियर को शपथ लेने के लिए पुलिस ने दो घंटे की छूट दी थी। इसमें तिहाड़ से संसद तक आने जाने का समय अलग से जोड़ा गया था। इसके अलावा अमृतपाल सिंह को असम से दिल्ली आने जाने और शपथ लेने के लिए चार दिन का समय दिया गया था। दोनों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि इस समयावधि के दौरान मीडिया को संबोधित नहीं कर सकते। इसके अलावा यह भी निर्देश दिए गए थे कि दोनों के परिजन भी मीडिया में कोई बयान नहीं देंगे। 

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख हैं। उन्हें दिल्ली में अपने परिवार से मिलने की इजाजत दी गई थी। उधर, इंजीनियर राशिद के परिवार को उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.