अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद पहली मुठभेड़, कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
कुलगाम (आरएनआई) कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। अमरनाथ शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली मुठभेड़ हुई है। 29 जून को अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



