अपना दल (एस) की बैठक में बूथों के नवीनीकरण और पुनर्गठन पर चर्चा
फतेहपुर (आरएनआई) अपना दल एस विधानसभा हुसैनगंज की मासिक बैठक ग्राम आजाद नगर सातमील में विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मौर्य व जिलाध्यक्ष आईटी मंच विपिन कौशल के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि जिला कार्यकारणी सदस्य राजेंद्र मौर्य ने उपस्थित होकर संस्थापक डॉ. सोने लाल पटेल सहित महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत संगठनात्मक मजबूती के लिए हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में समस्त बूथों के नवीनीकरण व पुनर्गठन कर संगठन विस्तार करना है। क्षेत्र से सक्रिय सदस्य बनाने व निर्धारित लक्ष्यों को बताने के लिए निर्देशित’ किया। संचालन विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन मौर्य व आईटी मंच जिलाध्यक्ष विपिन कौशल ने किया। इस मौके पर मोनू कौशल, अर्जुन मौर्य, राजेश कुमार, राम सिंह पाल, अशोक कुमार, दीपू पाल, शंकर राजपूत, अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



