अतिक्रमण हटाने के दौरान थाना प्रभारी पर किया त्रिशूल से हमला, बस स्टैंड की जगह पर से हटाया जा रहा था अतिक्रमण

Saturday, May 24, 2025 - 18:39
Updated: 1 year ago
0

गुना_मकसूदनगढ़ (आरएनआई) मक्सूदनगढ़ में बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, आलम यह था कि हर अधिकारी कर्मचारी से मकसूदानगढ़ नगर वासियों द्वारा प्रथम मांग बस स्टैंड की ही हुआ करती थी। नगर की इसी समस्या को दूर करने के लिए पूर्व कलेक्टर ने भोपाल रोड पर बस स्टैंड के लिए जगह को चिन्हित किया था और उसे जगह पर कई लोगों का अतिक्रमण था।

 जबकि पूर्व में भी शासन प्रशासन के अधिकारियों द्वारा, इसी जगह पर से अतिक्रमण हटाया गया था, वहीं हाल ही में भाजपा जिला महामंत्री रुद्रदेव सिंह ने भी कलेक्टर से शिकायत कर बस स्टैंड की जगह पर से अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी।

अब एक बार फिर शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी बस स्टैंड की जगह पर से अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे तो, एक व्यक्ति ने त्रिशूल से जामनेर थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा के ऊपर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए,वही हमला करने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कार्यवाही के दौरान एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाने की भी कोशिश की, उसे महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 प्रशासन द्वारा पूरी तरह अतिक्रमण को तोड़कर हटाया जा रहा है ताकि इस जगह पर बस स्टैंड को बनाया जा सके।

इस दौरान भारी संख्या में शासन प्रशासन के अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User