अज्ञात मंनबढो में गरीब की गुमटी की आग के हवाले

Thursday, February 8, 2024 - 21:30
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर। फ़रवरी खुटहन चौराहे के बगल पिलकिछा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास गुमटी में संचालित चाय पान की दुकान में बुधवार की रात अराजकतत्वों ने आग लगा दिया। आग की उठती लौ देख आसपास के लोग बुझाने दौड़े। लेकिन तब तक आग पूरी तरह फ़ैल चुकी थी। पीड़ित का आरोप है कि अगलगी में गुमटी सहित लगभग 15 हजार की क्षति हुई है।

दौलतपुर गांव निवासी अजय दूबे वर्षों से उक्त गुमटी में चाय पानी की दुकान चलाते हैं। बुधवार की शाम रोज की तरह गुमटी बंद कर घर चले गए। आधी रात को अचानक गुमटी से आग की लपटे उठने लगी। उनके पहुंचने तक गुमटी राख हो चुकी थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User