अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली

Monday, February 27, 2023 - 02:39
Updated: 4 years ago
0
अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली

जौनपुर, 26 फरवरी 2023, (आरएनआई)। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बालू मंडी के पास जिले के इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार देवेंद्र खरे को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हमला कर गोलियों से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही तत्काल देवेंद्र को जिला अस्पताल ले गया जहां वह खतरे से बाहर हैं। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। वही देवेंद्र कुमार खरे ने बताया कि खबरों को लेकर उन पर यह हमला किसी माफिया के इशारे पर हुआ है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि शाम 6:30 बजे देवेंद्र अपने कार्यालय के बाहर अपने मित्र के साथ बैठे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। देवेंद्र खरे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई अपराधियों द्वारा चलाई गई गोलियां उनके मोबाइल को तोड़ते हुए हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बदमाशों को दौडाया तो वह मड़ियाहूं की तरफ से भाग गए। इस बारे में देवेंद्र कुमार खरे का कहना है कि इस घटना के पीछे खबरों को लेकर कुछ लोग नाराज थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। वही एसपी का कहना है की अपराधी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User