अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ कादीपुर में तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Saturday, January 11, 2025 - 17:59
Updated: 2 years ago
0
अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ कादीपुर में तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व पर जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

सुलतानपुर (आरएनआई) कादीपुर क्षेत्र के पावन प्रसिद्ध स्थल अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ अल्देमऊ नूरपुर में मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर अघोर परम्परा के अन्तर्गत तीन दिवसीय अवधूत देशना पर्व मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन मठ के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा के संरक्षण में आयोजित किया जाएगा।
अवधूत कपाली बाबा ने बताया कि अघोर परम्परा में खिचड़ी का अपना एक अध्यात्मिक महत्व तो है ही इस उत्सव में वैज्ञानिक आधार भी है। हमारे यहां अवधूत देशना पर्व दिनांक 13 जनवरी2025 से प्रारंभ होकर 15 जनवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम दिवस 13 जनवरी को ऊं नमः शिवाय महामंत्र जप पाठ से प्रारंभ होगा तत्पश्चात निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। दिनांक 15 जनवरी 2025 मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर अघोराचार्य बाबा सत्यनाथ, हिंगलाज भवानी, श्मसान काली, भगवान दत्तात्रेय की विशेष पूजा अर्चना हवन कर विशाल खिचड़ी भण्डारा आयोजित किया जाएगा। दिनांक 15 जनवरी को प्रातः काल पूजा अर्चना उपरान्त दोपहर 12 बजे से राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा जिसमें देश के विद्वान अपने विचार व्यक्त करेंगे। अवधूत देशना पर्व मकर संक्रांति महोत्सव में देश भर के अघोरी साधक, भक्त श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User