अखिलेश यादव बोले- एनडीए वाले लोग पीडीए परिवार से घबरा गए

कासगंज में अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए वाले लोग पीडीए परिवार से घबरा गए हैं। ये लोग जानबूझकर पेपर लीक कराते हैं। 

Friday, April 26, 2024 - 14:43
0
अखिलेश यादव बोले- एनडीए वाले लोग पीडीए परिवार से घबरा गए

कासगंज (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों की एक तिहाई जिंदगी बर्बाद कर दी। दिल्ली की भाजपा की 10 वर्ष की सरकार और यूपी की पांच वर्ष की सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं दे सकी। नौजवान बेहद परेशान हैं। 

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार द्वारा जो भी भर्ती परीक्षाएं कराई गईं, उनके पेपर लीक हुए। ये पेपर लीक जानबूझ कर सरकार के द्वारा कराए गए। क्योंकि, भाजपा सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। कहा कि 60 लाख नौजवान नौकरी के लिए परेशान हैं। यदि एक नौजवान के परिवार में तीन सदस्य मानें जाएं तो यह संख्या 1 करोड़ 80 लाख तक पहुंचती है। 

कहा कि जब इन परिवारों के वोट भाजपा को नहीं जाएंगे तो हर लोकसभा क्षेत्र में 2.25 लाख वोट भाजपा के कम हो जाएंगे तो भाजपा को क्या मिलेगा। उन्होंने किसानों और व्यापारियों के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने भाजपा के द्वारा पिछले समय में निकाली गई, विकसित यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि इस विकसित यात्राओं के लिए प्रधानों से पैसा वसूल किया गया। 

उद्योगपति भाजपा के मित्र हैं। किसानों की उपज की एमएसपी भी नहीं देना चाहते। सरकारी खरीद भी नहीं करना चाहते, क्योंकि उनकी मंशा उद्योगपति गोदामों में मुनाफा वसूली के लिए खरीदना है। उन्होंने इलेक्टोरल बांड पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इलेक्टोरल बांड के माध्यम से भाजपा ने चंदा नहीं लिया, बल्कि वसूली की है। कहा कि एनडीए वाले लोग पीडीए परिवार से घबरा गए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के लिए वोट मांगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User