अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गुना इकाई द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 पर प्रबोधन संपन्न

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी। 

Aug 1, 2024 - 21:13
Aug 1, 2024 - 21:13
 0  459
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गुना इकाई द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 पर प्रबोधन संपन्न

गुना (आरएनआई) मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गुना जिला इकाई द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रमअध्यक्ष जिला कार्यक्रम समन्वयक (डी पी सी) ऋषि शर्मा, मुख्य अतिथि मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ, मुख्य वक्ता दीपकबाबू श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि स्वर्ण जयंती समारोह समिति गुना के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा तथा सहसचिव राहुल पाण्डेय ने मंच को गौरवान्वित किया। 

मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के विषय में लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित होना ग्राहक पञ्चायत की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति ग्राहक है और ग्राहक पञ्चायत समन्वय तथा सामंजस्य से कार्य करने वाला संगठन है। समाज के जागरण और प्रबोधन के लिए ग्राहक पञ्चायत इस प्रकार के कार्यक्रमों का अयोजन करता रहता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0