अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, प्रदीप मित्तल गुना के अशोकनगर के मनीष एवं शिवपुरी के होंगे धर्मेंद्र अग्रवाल

Friday, August 23, 2024 - 15:59
Updated: 2 years ago
0
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के ज़िलाध्यक्षों की घोषणा, प्रदीप मित्तल गुना के अशोकनगर के मनीष एवं शिवपुरी के होंगे धर्मेंद्र अग्रवाल

गुना (आरएनआई) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं महामंत्री मनोज अग्रवाल की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल द्वारा गुना शिवपुरी एवं अशोकनगर जिले के अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है । ज्ञात रहे कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन देश भर में अग्रवाल समाज का अग्रणी संगठन है।

अग्रवाल ट्रस्ट के पूर्व सचिव समाजसेवी प्रदीप मित्तल होटल नारायणा को गुना ज़िले के अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी गई हैं , वहीं अशोकनगर एवं शिवपुरी जिले हेतु क्रमशः मनीष अग्रवाल मंगलश्री ज्वैलर्स एवं धर्मेंद्र अग्रवाल अग्रवाल सुपर स्टार्स शोरूम पर संगठन द्वारा विश्वास जताया गया है । संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र अतिशीघ्र संगठन की जिला कार्यकारिणी समाज के युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका देकर  गठित की जावेगी एवं प्रथम चरण में एक हज़ार सदस्य बनाए जायेंगे। अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन अग्रवाल समाज की सभी संस्थाओं को साथ लेकर समाजिक एवं जनहित के कार्य करेगा।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User