अकासा एयर फ्लाइट ग्वालियर-अहमदाबाद सेक्टर फ्लाइट का उद्घाटन कल गुरुवार को

Wednesday, January 31, 2024 - 20:13
Updated: 3 years ago
0
अकासा एयर फ्लाइट ग्वालियर-अहमदाबाद सेक्टर फ्लाइट का उद्घाटन कल गुरुवार को

ग्वालियर (आरएनआई) अकासा एयर फ्लाइट ग्वालियर-अहमदाबाद सेक्टर फ्लाइट का उद्घाटन गुरुवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य एम सिंधिया और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (डॉ.) वीके सिंह (सेवानिवृत्त) के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

इस सम्बन्ध में प्रदत्त आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि गुरुवार 1 फरवरी  को दोपहर 12.40 बजे अकासा एयर की ग्वालियर-अहमदाबाद सेक्टर उड़ान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर वर्चुअल रुप से ग्वालियर हवाईअड्डे पर अतिथि के रुप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण , उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह आदि विधायक गण भी मौजूद रहेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User