TMC सांसद नुरुल इस्लाम का कैंसर की बीमारी से निधन

बशीरहाट के सांसद नुरुल इस्लाम लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। आज उनका दोपहर को निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। उन्हें टीएमसी ने पूर्व सासंद नुसरत जहां की जगह बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया था। 

Wednesday, September 25, 2024 - 14:50
0
TMC सांसद नुरुल इस्लाम का कैंसर की बीमारी से निधन

कोलकाता (आरएनआई) बशीरहाट के तृणमूल कांग्रेस के सांसद हाजी नुरुल इस्लाम का बुधवार (25 सिंतबर) को निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक नुरुल इस्लाम लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। टीएमसी सांसद का बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले में उनके आवास पर निधन हो गया।। वह 61 वर्ष के थे। उन्हें टीएमसी ने पूर्व सासंद नुसरत जहां की जगह बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया था। 

हाजी नुरुल इस्लाम के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। ममता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बशीरहाट के हमारे सांसद हाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह मेरे महत्वपूर्ण सहयोगी थे। वह सुदूर सुंदरबन क्षेत्र में एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने पिछड़े क्षेत्र में गरीब लोगों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की। बशीरहाट के लोग उनके नेतृत्व को याद रखेंगे। मैं उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। 

नुरुल इस्लाम पहली बार 2009 में बशीरहाट लोकसभा सीट से चुने गए थे। वह 2016 में टीएमसी की टिकट पर बशीरहाट की हरोआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।  2024 में पार्टी ने एक बार फिर उन पर विश्वास दिखाया और बशीरहाट से मैदान में उतारा। नुरुल ने इस बार भी पार्टी को निराश नहीं किया। वे दूसरी बार इस सीट से सांसद चुने गए। उन्होंने बीजेपी की उम्मीदवार रेखा पात्रा को बड़े मतों के अंदर हराया था। 


उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, बशीरहाट से हमारे लोकसभा सांसद हाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। वे मां, माटी, मानुष के सिद्धांत के सच्चे समर्थक थे। उन्होंने अपने जीवन को लोगों की सेवा और उनके कल्याण के लिए समर्पित कर दिया, यहाँ तक कि अपने अंतिम दिनों में भी। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। 

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User