टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा स्टेशन से गिरफ्तारी का CCTV फुटेज आया सामने
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों को लेकर नया अपडेट सामने आया है। आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मुंबई पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीनों को ट्रेन से पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, फायरिंग की घटना के बाद आरोपी मुंबई से निकलकर ट्रेन के जरिए दिल्ली की ओर जा रहे थे। पुलिस को उनकी यात्रा के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद कोटा रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया गया। कोटा पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, पुलिस टीम ने करीब 15 मिनट के भीतर ट्रेन में तलाशी लेकर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार किए गए लोगों में हरियाणा के सोनीपत का रेहान, बिहार के बेगूसराय का ऋतिक कुमार उर्फ रोशन और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की योजना दिल्ली के रास्ते नेपाल जाने की थी। मामले में संभावित अन्य लोगों की भूमिका और फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियारों को लेकर भी जांच जारी है।
मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ सुरक्षित रहे, जबकि उनके चालक और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। पुलिस अब घटना की पूरी साजिश, आरोपियों के संपर्कों और हमले के पीछे के मकसद की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)