दिल्ली: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

Monday, October 19, 2026 - 20:47
0
दिल्ली: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की अदालत से राहत नहीं मिली है। सोमवार, 19 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी। अब दोनों को 21 अक्टूबर को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

दोनों नेताओं को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित घोषित किए जा चुके प्रदर्शन स्थल में प्रवेश कर नियमों का उल्लंघन किया। इसके बाद 14 अक्टूबर को उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

सोमवार को हिरासत की अवधि समाप्त होने पर दिल्ली पुलिस ने अदालत से पांच दिन की और हिरासत देने की मांग की। पुलिस ने दलील दी कि उनकी रिहाई से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अदालत ने पुलिस की मांग पर दो दिन की अतिरिक्त न्यायिक हिरासत मंजूर की।

CJP मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने इससे पहले दोनों नेताओं की रिहाई में जानबूझकर देरी किए जाने का आरोप लगाया था, जबकि पुलिस ने प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। मामले में आगे की सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User