इल्लियों वाली थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, हॉस्टल के घटिया भोजन के खिलाफ फूटा आक्रोश
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शासकीय छात्रावास की अव्यवस्थाओं और अमानक भोजन की आपूर्ति को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। हॉस्टल में घटिया गुणवत्ता का खाना परोसे जाने से नाराज छात्रों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय का रुख किया।
खंडवा स्थित संयुक्त परियोजना शासकीय छात्रावास में जब छात्रों को भोजन परोसा गया, तो थाली देखते ही उनके होश उड़ गए। परोसी गई दाल और चावल में इल्लियां तैरती हुई दिखाई दीं। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में लंबे समय से घटिया दर्जे का भोजन दिया जा रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद जब स्थिति नहीं सुधरी और सेहत से खिलवाड़ होने लगा, तो छात्रों का धैर्य जवाब दे गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)