SP शिवपुरी ने बनाई 46 गुंडो की सूची

जिला बदर ओर NSA का प्रस्ताव भेजा DM के पास

Friday, April 21, 2023 - 14:00
0
SP शिवपुरी ने बनाई 46 गुंडो की सूची

शिवपुरी। पदभार संभालने के साथ नए पुलिस अधीक्षक ने 22 गुंडों सहित 46 के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर शिवपुरी को भेजा है। जबकि 8 अन्य के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई प्रस्तावित की है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि शिवपुरी जिले में 27 गुंडों में 22 जिला बदर व 5 एनएसए, एनडीपीएस एक्ट के 4 में से 3 जिला बदर व 1 के खिलाफ एनएसए, जुआ व सट्टा के अपराध में 9 जिलाबदर, आर्म्स एक्ट के 2 में से एक पर जिला बदर व 1 एनएसए और आबकारी एक्ट में 11 जिला बदर और 1 के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की है। कुल 46 को जिला बदर और 8 के खिलाफ एनएसए का प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर शिवपुरी को भेजा गया है। मामले में कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी मुहर लगाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User