प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, शाम छह बजे छात्रों से करेंगे संवाद
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने पैतृक निवास स्वराज भवन पहुंचे। शाम छह बजे केपी ग्राउंड में वह छात्रों के साथ ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में संवाद करेंगे।
बारिश के चलते केपी ग्राउंड में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर जलभराव हो गया है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग भी कीचड़ से सना हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

केपी कॉलेज के मैदान में आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम में भीड़ जुटने लगी है। बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। यहां रजिस्ट्रेशन के लिए बॉक्स ऑफिस बनाया गया है, जहां छात्रों का पंजीकरण किया जा रहा है।
एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं में होड़ मची रही। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इलाहाबाद के कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने भी राहुल गांधी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)