OPERATION SINDOOR : बाबा गरीबनाथ धाम में शंखनाद कर सम्पन्न हुआ पूजा, भारत माता की नारों से पुरा मंदिर गूंज उठा

Thursday, May 8, 2025 - 19:09
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) गुरुवार को बाबा गरीबनाथ धाम मे आपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूजा पाठ किया गया मंदिर के महंत अभिषेक पाठक ने कहा की 22 अप्रैल के दिन पहलगाम में आतंकी ने पर्यटक बड़ा हमला कर दिया था जिसमे 26 लोगो की मौत हो गई थी इस घटना ने पुरे देश को झकझोर दिया था. इस आतंकी हमले मे कई सुहागिनों की मांग सूनी हो गई थी. इसी आतंकी हमले मे भारतीय सेना ने अब ‘ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए भारतीय सेना ने  आतंकियों को करारा जवाब दिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज बाबा गरीबनाथ का रुद्राभिषेक दूध दही घी मध शक्कर से स्नान कराकर अष्टगंध का लेप लगाकर मंत्रो उपचार से पूजा अर्चना के बाद आरती के साथ संखनान्द् की गई जिसमे की गई .सभी लोगो ने बाबा गरीबनाथ की जय ,भारत माता की जय, वंदे मातरम नारे से पुरा मंदिर गूंज उठा.

कार्यक्रम मे बाबा गरीबनाथ परिवार सेवा दल के कोषाध्यक्ष निशांत वर्ष, साहू पोखर सेवा दल के अध्यक्ष गोलू सिंह, युवा बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष चौधरी, पंडित राघव ठाकुर, पंडित रिंकू पाठक, पंडित बिट्टू झा, चन्दन झा, समाजसेवी संजय रजक एवं सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User