GYAN- गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति को हासिल करना है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

भाजपा गुना प्रत्याशी नामांकन के बाद आए गुना, 3 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक। बोला, "मोदी जी की गारंटी सिर्फ देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। 17 दिनों का दिया टारगेट, बोला 'हर बूथ पर कमल खिलाना है।"

Apr 19, 2024 - 22:18
Apr 19, 2024 - 22:19
 0  864
GYAN- गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति को हासिल करना है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुना (आरएनआई) 16 अप्रैल को अपने सफल नामांकन के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अपने लोक सभा क्षेत्र गुना पहुंचे जहां उन्होंने पोलिंग बूथ के कार्यक्रताओं का मार्गदर्शन कर बूथ विजय का मंत्र दिया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की शुक्रवार को गुना लोकसभा प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार  को गुना के शुभ विदाई गार्डन में गुना लोकसभा के गुना और बमोरी विधानसभा के 5 मंडल जिसमे झागर, बजरंगगढ़, पगारा, गुना और कैंट मंडल के पोलिंग बूथ की 11 सदस्यी टोली के साथ खुलकर चर्चा की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी सिर्फ भारतवासियों के लिए नही है बल्कि आज पूरा विश्व के पास मोदी की गारंटी है। कोविड काल से लेकर किसी भी युद्ध या समस्या के समय के दुनिया का हर देश मदद के लिए भारत की ओर देखता है। एक समय पर दूसरों से मदद मांगने वाला भारत आज पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है।

आगे उन्होंने बताया की यह प्रधानमंत्री मोदी जी का कुशल नेतृत्व ही है की देश का 500 साल का सपना आज पूरा हुआ है। भगवान राम आज अयोध्या में स्थापित हो गए है और हाल ही में रामनवमी के पावन अवसर पर हमने सूर्य की रोशनी से भगवान राम की मूर्ति पर तिलक भी किया है। यही प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व की सफलता का प्रमाण है।

सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले 17 दिनों का टारगेट देते हुए उन्होंने बोला की हमें GYAN को हासिल करना है: गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति। इन चारों के सशक्तिकरण से ही देश का विकास संभव है।

आने वाले 17 दिनों के लिए उन्होंने जंग का ऐलान किया और सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया की 7 मई तक न हमें रुकना है और न हमें झुकना है। पोलिंग बूथ की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता वेद प्रकाश शर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार ने संबोधित कर कार्यक्रताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा लगवाकर भाजपा प्रत्यासी केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को गुना लोकसभा से इतिहासिक मतों से जिताने का आग्रह किया। इस मौके पर भाजपा जिला संगठन प्रभारी, गोपाल आचार्य की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन गुना विधानसभा संयोजक आलोक विजयवर्गीय द्वारा किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0