EOW के निशाने पर एक और शिवसेना-UBT नेता

ईओडब्ल्यू ने अमोल कीर्तिकर से खिचड़ी घोटाला मामला को लेकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं। 

Thursday, September 21, 2023 - 11:40
0
EOW के निशाने पर एक और शिवसेना-UBT नेता
Amol Kirtikar

मुंबई। (आरएनआई) मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को शिव सेना (यूबीटी) नेता अमोल कीर्तिकर से 6.39 करोड़ रुपये के खिचड़ी घोटाला मामले पर पूछताछ की। पूर्व लोकसभा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर बुधवार की दोपहर करीब 11:30 बजे दक्षिण मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट के पास स्थित ईओडब्ल्यू के दफ्तर में प्रस्तुत हुए। 

ईओडब्ल्यू ने उनसे खिचड़ी घोटाला मामला को लेकर करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पूर्व सांसद गजानन कीर्तिकर फिलहाल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान प्रवासियों को दाल और चावल से बनी खिचड़ी वितरण के दौरान किए गए घोटाले के संबंध में ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की थी। यह कॉन्ट्रैक्ट बृहन्मुंबई नगर निगम की तरफ से दिया गया था। 

ईओडब्ल्यू को अमोल कीर्तिकर पर ठेकेदार को खिचड़ी वितरण का ऑर्डर दिलाने में मदद करने का संदेह है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने इस मामले में 12,024 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का पता लगाया था, जिसके बाद ही ईओडब्ल्यू ने यह कदम उठाया। पिछले महीने एजेंसी ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के करीबी सुरज चव्हाण को इस मामले में पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User