ABVP ने किया, Deo का पुतला दहन

Jan 4, 2024 - 15:44
Jan 4, 2024 - 15:45
 0  3.8k

गुना (आरएनआई) Deo के सुस्त रवैया से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज अंबेडकर चौराहे पर deo का पुतला दहन किया।

 हिजाब विवाद को लेकर विद्यार्थी परिषद सक्रिय बनी हुई है विद्यार्थी परिषद ने DEO पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमने कई बार deo साहब से संपर्क करने का प्रयास किया, परंतु उनके कानों में जू तक नहीं रेंगी। 

विद्यार्थी परिषद ने deo कार्यालय घेराव कर आवेदन दिया था, जिसमें साफ-साफ तीन दिन की चेतावनी दी थी।

शिक्षा विभाग ने भी तीन दिवस में जांच हमें सौपने का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी आज तक शिक्षा विभाग द्वारा हमसे संपर्क करने का प्रयास नहीं किया गया। Deo क्यों इस विषय पर आज तक मौन है‌। इसका विरोध करते हुए विद्यार्थी परिषद ने आज  पुतला दहन कर पुनः चेतावनी दी।

 इसके बाद भी deo  नहीं जागे तो आंदोलन के अगले चरण में जिले भर में DEO का पुतला दहन किया जाएगा। 

इस दौरान जिला संयोजक विकास शिवहरे,भाग संयोजक पीयूष मिश्रा,नगर मंत्री शिवराज चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0