BJP का कार्यकर्ता महाकुम्भ 25 सितंबर को, जुटेंगे 10 लाख कार्यकर्ता, PM मोदी देंगे जीत का गुरु मंत्र!

Monday, August 21, 2023 - 19:27
Updated: 3 years ago
0
BJP का कार्यकर्ता महाकुम्भ 25 सितंबर को, जुटेंगे 10 लाख कार्यकर्ता, PM मोदी देंगे जीत का गुरु मंत्र!

ग्वालियर: भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं, प्रदेश कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी ने अब जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से जमीनी स्तर तक शिवराज सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं को पहुँचाने पर मंथन शुरू कर दिया है, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर इसकी माइक्रो प्लानिंग की, वीडी शर्मा ने कहा कि जन आशीर्वाद  यात्रा के समापन के बाद 25 सितम्बर को कार्यकर्ता महाकुम्भ होगा जिसमें हम पीएम मोदी को आमंत्रित कर रहे है हमें विश्वास है कि उनका आशीर्वाद प्रदेश के कार्यकर्ता को मिलेगा।

जन आशीर्वाद यात्राओं के लेकर ग्वालियर में हुआ मंथन 
ग्वालियर के होटल आदित्याज में आज सोमवार को भाजपा के एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक के समापन पर  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से बात की, उन्होंने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा की केंद्रीय टोली और पांच अलग अलग स्थानों से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्राओं की टोलियों की एक संयुक्त बैठक हमने की है।

25 सितम्बर को कार्यकर्ता महाकुम्भ, पीएम मोदी होंगे शामिल!
उन्होंने बताया कि ये सभी जन आशीर्वाद यात्रायें प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में पहुंचेंगी, सितम्बर में इसकी शुरुआत होगी और इनका समापन 21 सितम्बर को होगा, 25 सितम्बर को ऑफिशियली कार्यकर्ता महाकुम्भ का आयोजन होगा जिसमें 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे, हमने कार्यकर्ता महाकुम्भ में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किय अहै हमें उम्मीद है वे आएंगे और कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देंगे।

चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी जन आशीर्वाद यात्रायें  
वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो काम किया है, गृह मंत्री अमित शाह ने “विकास और गरीब कल्याण” का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है उसे जमीन पर  उतारना हम सबक काम है और इसमें जन आशीर्वाद यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी , हमने आज  इसकी माइक्रो प्लानिंग की है एक डिटेल कार्य योजना बनाई है उन्होंने कहा कि हम हर साल एक जन आशीर्वाद यात्रा निकालते थे लेकिन इस बार पांच निकाल रहे हैं जिससे और नीचे तक हम पहुंच सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User