91 छात्र छात्राओं को मिली ई स्कूटी

Wednesday, August 23, 2023 - 14:59
Updated: 3 years ago
0
91 छात्र छात्राओं को मिली ई स्कूटी

गुना। (आरएनआई) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पॉलिटेक्निक ग्राउंड, शहडोल से "मुख्यमंत्री स्कूटी योजना" के तहत प्रदेश की 7800 टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कूटी के लिए ₹80 करोड़ की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। जिसका लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय गुना के उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस मौके पर गुना विधायक गोपीलाल जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद सिंह धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका क्षितिज लुंबा, सांसद प्रतिनिधि रमेश मालवीय, सचिन शर्मा, विकास जैन, जिला पंचायत उपा. प्रतिनिधि क्षितिज लुंबा मंचासीन रहे। 
मंचासीन अतिथियों ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर उनको ई स्कूटी मिलने पर बधाई शुभकामनाएं दी। बता दे की गुना जिले के विभिन्न स्कूलों के टापर छात्र छात्राओं को 91 ई स्कूटी प्रदान की गई। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सी एस सिसोदिया, राजेश गोयल, आसिफ खान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User