9 अगस्त को आदिवासी महोत्सव केदारनाथ धाम परझबुआ के कलाकार देंगे प्रस्तुति पंचायत

Thursday, August 3, 2023 - 18:28
Updated: 3 years ago
0
9 अगस्त को आदिवासी महोत्सव केदारनाथ धाम परझबुआ के कलाकार देंगे प्रस्तुति पंचायत

इसी माह की नौ तारीख को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में बमौरी विधानसभा क्षेत्र स्थित केदारनाथ धाम पर विशाल आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें मुख्यअतिथि के रूप प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया शामिल होंगे।आयोजन समिति द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार करेंगे।आदिवासी महोत्सव में झबुआ ज़िले से आने वाले प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही अपने सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य द्वारा योगदान देने वाले आदिवासी समुदाय के शासकीय कर्मचारियों का अभिनंदन भी किया जाएगा।साथ ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन लाभकारी योजनाओं के आदिवासी लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम के उपरांत स्नेहभोज का भी आयोजन किया गया है।समिति ने समस्त आदिवासी जनजातीय समुदाय के लोगों को बड़ी संख्या में आकर इस सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लेकर सफल बनाने की अपील की है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User