84 शिकायतों में मात्र 3 शिकायतों का हुआ निस्तारण, सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम हुईं सख्त

Tuesday, February 20, 2024 - 17:13
Updated: 3 years ago
0
84 शिकायतों में मात्र 3 शिकायतों का हुआ निस्तारण, सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम  हुईं सख्त
शिकायतें सुनती एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर

शाहाबाद हरदोई। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई राजस्व की शिकायतों पर एसडीएम ने कर्मचारियों को शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर होने की चेतावनी दी।तहसील दिवस में राजस्व और पुलिस से संबंधित कुल 84 प्रार्थना पत्र आए जिनमें मात्र तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जा सका। अधिकतर राजस्व की ही शिकायतें के आने से एसडीएम नाराज दिखाई दीं। मंगलवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम पूनम भास्कर की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर ने उपस्थित राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा सरकार की मंशा के अनुरूप सात दिवस के अंदर समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाए।सरकारी और गरीबों की जमीन पर अगर अवैध कब्जा है तो उसे तत्काल खाली करवाकर कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। राजस्व की अधिकतर शिकायतों पर तीखे तेवर दिखाते हुए कर्मचारियों को समाधान दिवस के प्रति गंभीर होने की चेतावनी दी। इस अवसर पर तहसीलदार नरेंद्र यादव, कस्बा लेखपाल अमित मिश्रा सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User