72 आतंकी लॉन्चपैड सीमा से और दूर ले गया पाकिस्तान; BSF बोला—‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार’

Nov 30, 2025 - 10:49
 0  54
72 आतंकी लॉन्चपैड सीमा से और दूर ले गया पाकिस्तान; BSF बोला—‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयार’

नई दिल्ली (आरएनआई)। ऑपरेशन सिंदूर में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर दिखाई दे रहा है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पाकिस्तान ने अपने 72 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड को भारतीय सीमा से और अधिक दूरी पर खिसका दिया है। इसके बावजूद बीएसएफ का कहना है कि वह दुश्मन की हर गतिविधि पर सतर्क निगाह रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जम्मू फ्रंटियर के डीआईजी विक्रम कुंवर ने शनिवार को आईजी शशांक आनंद और डीआईजी कुलवंत राय के साथ प्रेस वार्ता में बताया कि पाकिस्तान के सियालकोट और जफरवाल सेक्टर के भीतर करीब 12 लॉन्चपैड सक्रिय हैं, जबकि अन्य लगभग 60 लॉन्चपैड भी संचालन में हैं। इन लॉन्चपैडों पर आतंकियों की संख्या बदलती रहती है क्योंकि वे स्थायी रूप से वहां नहीं रहते। दो से तीन आतंकियों के छोटे समूहों को घुसपैठ कराने के समय ही ये लॉन्चपैड सक्रिय होते हैं।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट कोई प्रशिक्षण शिविर सक्रिय नहीं है। पहले जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी निचले इलाकों और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संचालित होते थे, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों संगठनों ने संयुक्त मॉड्यूल तैयार किया है, जिसमें प्रशिक्षण साझा किया जा रहा है।

बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आईजी शशांक आनंद ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं, बल्कि अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा अवसर मिला तो बीएसएफ पहले से भी अधिक नुकसान दुश्मन को पहुंचाएगी। आईजी आनंद के अनुसार, जम्मू–कश्मीर में भारत-पाक सीमा के लगभग दो सौ किलोमीटर लंबे इलाके में बीएसएफ के जवान चौबीसों घंटे मुस्तैद हैं।

उन्होंने कहा कि बीएसएफ को पारंपरिक युद्ध से लेकर हाइब्रिड वारफेयर तक का समृद्ध अनुभव है। इसके साथ ही ड्रोन तकनीक को और अधिक उन्नत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सीमा सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके। आईजी ने भरोसा जताया कि आने वाले वर्ष में बीएसएफ मौजूदा क्षमताओं से भी अधिक सफल अभियानों को अंजाम देगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.