55 साल बाद बंगाल की खाड़ी में वापसी की तैयारी में पाकिस्तान, चीन से मिली नई पनडुब्बी

Friday, June 19, 2026 - 11:15
0
55 साल बाद बंगाल की खाड़ी में वापसी की तैयारी में पाकिस्तान, चीन से मिली नई पनडुब्बी

पाकिस्तान एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में अपनी पनडुब्बी भेजने की तैयारी कर रहा है। 1971 की लड़ाई के बाद पहली बार ऐसा होने वाला है। 1971 की लड़ाई में करारी हार के बाद बंगाल की खाड़ी से पाकिस्तानी नौसेना की मौजूदगी पूरी तरह से खत्म हो गई थी लेकिन 55 वर्षों के बाद पाकिस्तान चीन से मिली पनडुब्बी को भेजने की तैयारी कर रहा है। चीन ने पाकिस्तानी नौसेना को पहली हंगोर क्लास पनडुब्बी सौंप दी है और वो पिछले हफ्ते कराची पोर्ट पहुंची है। पाकिस्तान की नौसेना के सीनियर अधिकारी अब अरब सागर (जो पाकिस्तान की नौसेना का मुख्य इलाका है) से कहीं आगे की भूमिका के बारे में बात कर रहे हैं।

आपको बता दें कि 1971 की जंग में पाकिस्तान की हंगोर क्लास पनडुब्बी ने भारतीय नौसेना के एक एक युद्धपोत INS खुकरी को डुबो दिया था और उसी की याद में पाकिस्तान ने चीन से मिले पनडुब्बी का नाम PNS हंगोर रखा है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक यह पनडुब्बी इस्लामाबाद को बंगाल की खाड़ी में अपनी मौजूदगी बनाए रखने की क्षमता दे सकती है।यह इलाका पाकिस्तान से बहुत दूर है और 1971 की लड़ाई के बाद से वहां पाकिस्तान की नौसेना की मौजूदगी न के बराबर हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User