4.75 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन

शुक्रवार को बमौरी विधानसभा भ्रमण पर निकले पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया ने लगभग पच्चीस करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिसने दस प्रमुख सड़कें और एक पुल है।इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राम प्रताप रघुवंशी बबला ,राजीव रघुवंशी जमरा,वीर बहादुर सिंह यादव,दशरथ सिंह ,मंडल अध्यक्ष पहलवान कुशवाह,सांसद प्रतिनिधि सचिन शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Friday, July 21, 2023 - 18:12
Updated: 3 years ago
0
4.75 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन
4.75 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन
4.75 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन
4.75 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन

गुना। आज शुक्रवार को विकास पर्व के अन्तर्गत बमौरी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोपालपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने 1.45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गोपालपुर से श्यामपुर मार्ग (लंबाई 2.16 किमी) एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम श्यामपुर में 5.09 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवॉल का भूमिपूजन किया।

इस तरह बमौरी के ग्राम इमझरा में पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने 4.75 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर स्थानीय लोगों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

वही बमोरी में विकास पर्व के अंतर्गत ही मंत्री सिसोदिया ने ग्राम पंचायत लहरघाट में 3.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 3.55 किमी लंबी बांसखेड़ी से लहरघाट तक की सड़क सहित 3.26 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उपस्थित जन समुदाय को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User