400 साल पुरानी परंपरा जीवित: राघौगढ़ किले से निकला डोल ग्यारस उत्सव
राघौगढ़ (आरएनआई) नगर में बुधवार को ऐतिहासिक डोल ग्यारस महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भाव से मनाया गया। इस अवसर पर राघौगढ़ किले स्थित करीब 400 वर्ष प्राचीन भगवान राम मंदिर से राघौजी महाराज, जगदीश जी महाराज, कल्याण जी महाराज एवं गोपाल जी महाराज के विमान राजपरिवार के सदस्यों की उपस्थिति में परंपरागत विधि से प्रस्थान कर धीरपुर स्थित तालाब तक पहुँचे, जहाँ जल योजनी (विसर्जन) की गई।
इस धार्मिक आयोजन में नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। राघौगढ़ नगर के विभिन्न समाजों के लगभग 30 विमान भी किले से निकले विमानों के साथ तालाब पर पहुँचे और विसर्जन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर राजपरिवार के सदस्य श्री लक्ष्मण सिंह (छोटे राजा साहब) एवं उनके भतीजे विधायक जयवर्धन सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। तेज बारिश के बीच भी उन्होंने परंपराओं का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
राघौगढ़ राजपरिवार, जिन्हें ऐतिहासिक रूप से हिंदुपत नरेश की उपाधि प्राप्त है, परंपरागत रूप से इस आयोजन की देखरेख करता आ रहा है। बताया जाता है कि यह धार्मिक परंपरा किले और राघौजी महाराज मंदिर निर्माण के समय से ही चली आ रही है और बीते चार शताब्दियों से निरंतर आस्था और भक्ति के साथ संपन्न होती आ रही है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



