4 आदतन अपराधी के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी, 3 अपराधियों को भरने होंगे 50-50 हजार रूपये के बंधपत्र

Tuesday, April 23, 2024 - 20:37
Updated: 3 years ago
0
4 आदतन अपराधी के खिलाफ जिला बदर के आदेश जारी, 3 अपराधियों को भरने होंगे 50-50 हजार रूपये के बंधपत्र

गुना (आरएनआई) कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ. सतेन्‍द्र सिंह ने 4 आदतन अपराधियों को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं, साथ ही 03 आदतन अपराधियों को 50-50 हजार रूपये के बंधपत्र एक वर्ष की अवधि के लिए निष्‍पादित कराने के आदेश जारी किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक गुना से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर लोक शांति एवं जन सुरक्षा को देखते हुए उक्‍त आदेश जारी किए गए हैं।

कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ. सिंह ने आदतन अपराधियों सतेन्‍द्र राजपूत पुत्र देवेन्‍द्र राजपूत निवासी चांचौड़ा थाना चांचौड़ा, रूपेश मीना पुत्र प्रकाश मीना निवासी राघौगढ़ थाना राघौगढ़, जीवन यादव पुत्र मथुरालाल यादव निवासी ग्राम रामपुर थाना बमोरी, जीतू उर्फ जितेन्‍द्र मीना पुत्र रमेश मीना निवासी कुंभराज थाना कुंभराज को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किये गये हैं। 

इसी तरह श्‍याम यादव पुत्र रामचरण निवासी ग्राम बमोरीखुर्द थाना धरनावदा, रामकुमार पुत्र शिवनंदन यादव निवासी ग्राम टकनेरा थाना म्‍याना तथा सोनू भदौरिया पुत्र गोकुल निवासी ग्राम म्‍याना थाना म्‍याना को एक वर्ष के लिए 50-50 हजार रूपये के बंधपत्र निष्‍पादित करने के आदेश जारी किये गए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User