31 फीट ऊंची भगवान बाहुबली की प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक संपन्न
गुना (आरएनआई)मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थापित 31 फीट ऊंची भगवान बाहुबली की भव्य प्रतिमा का महा मस्तकाभिषेक समारोह बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन संत मुनि सुधासागर जी महाराज की पावन उपस्थिति में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। मुनिश्री ने सूर्य मंत्र प्रदान कर प्रतिमा को प्रतिष्ठित किया।
एक ही विशाल पत्थर से निर्मित यह 31 फीट ऊंची प्रतिमा अपनी भव्यता और शिल्प कला के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक विधि-विधानों के साथ भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक हुआ।जिसमें विभिन्न पवित्र जल से अभिषेक एवं अष्ट द्रव्यों के साथ पूजन कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
समारोह में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों जैन श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने इस क्षेत्र के धार्मिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय आयोजन बताया। 2015 में जब मुनि सुधा सागर जी का गुना आगमन हुआ था तब उस समय भगवान बाहुबली की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। इस परिसर में मंदिर के साथ गौशाला और स्कूल का भी संचालन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में यह भगवान की सबसे बड़ी दूसरी प्रतिमा है। एक बड़ी प्रतिमा मध्य प्रदेश के बावन गजा में 84 फीट की प्रतिष्ठित है। कर्नाटक के श्रवण बेलगोला में भगवान बाहुबली की 57 फीट की प्रतिमा प्रतिष्ठित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)