31 अक्टूबर को निकलेगी श्री बाल्मीक जंयती शोभायात्रा

Tuesday, October 3, 2023 - 20:38
0
31 अक्टूबर को निकलेगी श्री बाल्मीक जंयती शोभायात्रा

सासनी- 3अक्टूबर। महर्षि बाल्मीक जंयती शोभायात्रा दिनांक 31 अक्टूबर  दिन मंगलवार को निकाली जाएगी। इसके लिए मोहल्ला किशनुपरी स्थित महर्षि बाल्मीक धर्मशाला में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
मंगलवार को नगर पंचायत सफाई कर्मचारी मजूदर संघ के बैनरतले आहूत बैठक में सुनील दयाल चंचल को सर्वसम्मति से कमेटी अध्यक्ष चुना गया। प्रदीप कुमार बाल्मीकी को मेला महामंत्री, और शंभू चैहान को कोषाध्यक्ष, बंटी दिलेर को उपकोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं बैठक में मेला संस्थापक अशोक चैहान ने कहा कि महर्षि बाल्मीक ने श्री रामाण जी की रचना कर विश्व भर में शांति और सत्यमार्ग पर चलने का संदेश दिया। बैठक में लाल बहादुर शास्त्री, मनोज दिलेर, ज्ञान चंद्र, ललित चैहान, बाल किशन बाल्मीकी,गुलाब सिंह, रामवीर सिंह आदि मौजूद थे। वहीं बैठक की अध्यक्षता प्रदीप कुमार बाल्मीक ने की तथा संचालन दया चंद्रशेखर ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User