30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान: आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी, किसानों ने युवाओं से शांति की अपील की

पंधेर ने युवाओं और जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह बंद किसानों के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई है।

Dec 26, 2024 - 19:30
 0  459
30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान: आपातकालीन सेवाएं रहेंगी जारी, किसानों ने युवाओं से शांति की अपील की

पंजाब (आरएनआई) पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बंद के दौरान आम जनता की सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। किसान नेता ने कहा कि बंद के दौरान मेडिकल सेवाएं और अन्य आपातकालीन सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों और शादी समारोहों के वाहनों को रोका नहीं जाएगा। इसके साथ ही, परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक जाने में पूरी सहायता दी जाएगी।

पंधेर ने युवाओं और जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह बंद किसानों के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई है। हम पूरे पंजाब, खासकर युवाओं से अनुरोध करते हैं कि मंच द्वारा लिए गए निर्णयों का पालन करें और इस बंद को समर्थन दें।

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी, पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान है। हमें कई यूनियनों और समूहों से समर्थन मिला है। पंजाब के सरकारी और निजी कार्यालय दोनों बंद रहेंगे। 30 दिसंबर को रेल यातायात और सड़क यातायात भी बंद रहेगा।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.