28वें दिन भी अनशन जारी, मांगो को लेकर प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी कार्यालय में की वार्ता लेकिन फिर नही बात

Monday, September 23, 2024 - 19:07
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) लोक चेतना दल द्वारा आमरण अनशन का 28वा दिन भी मो यूनुस के द्वारा जारी रहा तथा अनशनकारी मो यूनुस जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुजफ्फरपुर की स्थिति बहुत ही नाजुक होती जा रही है तथा सिटी एसपी के द्वारा प्रतिनिधि मंडल को बुलाया गया था प्रतिनिधिमंडल उनके कार्यालय में पहुंचकर वार्ता हुई लेकिन वार्ता विफल रही प्रतिनिधि मंडल में दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने कहा कि सिटी एसपी के द्वारा आमरण अनशन को तोड़ने का अनुरोध किया गया जिस पर प्रतिनिधि मंडल में आज 28 दिन होने के बावजूद अब तक कोई भी अपराधी गिरफ्तार नहीं की गई है और मौखिक आश्वासन पर आमरण अनशन तोड़ा गया तो अपराधी का मनोबल और भी बढ़ जाएगा।

मौके पर दल के राष्ट्रीय महासचिव शकिंद्र कुमार यादव ने कहां कि प्रशासन हम लोगों की मांगों पर कार्रवाई करने से कतरा रही है तथा अपराधियों को बचाने में पूरे प्रशासन लगे हुए हैं जिसे लोक चेतना दल कभी संभव होने नहीं देगा और अपराधियों को गिरफ्तार करा कर ही आमरण अनशन को समाप्त किया जाएगा।

अनशनकारी मो यूनुस ने कहां की मेरी तबीयत बहुत बिगड़ गई है फिर भी मैं अपनी मांगों पर कार्रवाई करा कर ही अनशन समाप्त करूंगा चाहे इसके लिए मेरी जान ही क्यों ना चली जाए मेरे परिवार का कोई एक सदस्य फिर अनशन पर बैठ जाएगा अगर प्रशासन की यही इच्छा है तो उनकी इच्छा पूर्ण होगी अब मेरी अंतिम सांस तक मैं अनशन पर ही रहूंगा।

प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव सकेंद्र कुमार यादव, जिला महासचिव आनंद कुमार झा, उमेश कुमार थे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मो इस्माइल, इंदिरा देवी, शीला देवी, किरण देवी, मिथलेश देवी, रुबेदा खातून, हुस्न खातून आदि लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User