23 फरवरी को संत श्री गाडगे जयंती पर मानस भवन में होगा बड़ा आयोजन, पुलिस, पत्रकार, छात्र-छात्राओं सहित 83 लोगों का होगा सम्मान

Saturday, February 10, 2024 - 17:29
Updated: 3 years ago
0
23 फरवरी को संत श्री गाडगे जयंती पर मानस भवन में होगा बड़ा आयोजन, पुलिस, पत्रकार, छात्र-छात्राओं सहित 83 लोगों का होगा सम्मान

गुना (आरएनआई) रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन जिला इकाई गुना के द्वारा राष्ट्रीय संत और स्वच्छता मिशन के जनक, रजक समाज के आराध्य देव की 148वीं जयंती पर गुना के मानस भवन में बड़ा आयोजन होगा। 

इस आयोजन में कई लोगों के सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया गया है। साथ ही रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महेश ढालिया इंदौर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता रहेंगे। 

श्री गाडगे जयंती पर गुना के पुलिस, पत्रकार, समाजसेवी और प्रतिभावान छात्राओं के साथ बाबा की मूर्ति निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं सहित 83 लोगों का सम्मान होगा।

रजक महासमाज समाज मध्य प्रदेश संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की बैठक प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया की अध्यक्षता में रखी गई। इस बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय संत श्री गाडगे बाबा की 148वीं जयंती का आयोजन गुना के मानस भवन में बड़े धूमधाम के साथ  मनाया जाएगा। 

कार्यक्रम में रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश ढालिया इंदौर  सहित अन्य  जनप्रतिनिधियों के सम्मिलित होने की लिए आमंत्रण दिए गए हैं।

 जयंती समारोह के साथ ही इस कार्यक्रम में छोटे बच्चों के संस्कृति कार्यक्रम, बाबा के जीवन परिचय, सहित डांस कार्यक्रम के साथ पुलिस और पत्रकारों का सम्मान, कक्षा दसवीं और बारहवीं के प्रतिभावान छात्राओं का भी सम्मान किया जाएगा। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत 21 छोटी कन्याओं को भी वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

आज हुई बैठक में जयंती से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई और जयंती उपरांत मानस भवन में सभी के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन रखा गया है। 

बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रजक मातापुरा, प्रदेश मंत्री राकेश नोनेरिया, संभाग अध्यक्ष बंटी झाला आदि अनेक संगठन के लोग उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User