23वें दिन भी आमरण अनशन जारी, प्रशासन को दी चेतावनी : कहा - सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर!

Wednesday, September 18, 2024 - 22:16
Updated: 2 years ago
0
23वें दिन भी आमरण अनशन जारी, प्रशासन को दी चेतावनी : कहा - सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर!

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) लोक चेतना दल द्वारा लगातार 23 दिनों से आमरण अनशन जारी है लेकिन जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई न होने से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश का माहौल है कल गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे समाहरणालय परिसर में सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा क्योंकि जिला प्रशासन 23 दिनों से आमरण अनशन चल रही है अनशनकारी मोहम्मद यूनुस की तबीयत काफी बिगड़ चुकी है फिर भी पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में असफल है एक बार भी इन लोगों के द्वारा प्रयास नहीं किया गया तथा हम लोगों की मांगों पर कोई शुद्ध नहीं ली गई कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिससे आक्रोश का माहौल व्याप्त है सभी कार्यकर्ताओं एवं पीड़ित परिवार का निर्णय है कि हम लोग को जब न्याय नहीं मिलेगी तो हम लोगों को जीने का हक नहीं है इसीलिए हम लोग सामूहिक आत्मदाह करेंगे.

मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा ने कहा कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन केवल सत्ताधारी नेताओं की बात को सुनते हैं या उनके मामले में ही कार्रवाई करते हैं यह लोकतंत्र को बचाने वाले ही आम जनता एवं गरीबों की आवाज को नहीं सुन रहे हैं तो ऐसी स्थिति में हम लोग गिरते लोकतंत्र को देखते हुए कल सामूहिक आत्मदाह का निर्णय लिया गया है जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक अनशन जारी रहेगा.

मौके पर मुख्य रूप से मो इस्माईल, उमेश कुमार, नंदकिशोर चौधरी, आनंद कुमार झा, शिव चंद्र शाह, संजीव कुमार झा, धनवंती देवी, चंदा देवी, मिथलेश देवी, शीला देवी, हुस्न खातून, जरीना खातून, जमीला खातून शादी लोग उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User