2024 में भाजपा से मुकाबला करने वाले गठबंधन के केंद्र में होनी चाहिए कांग्रेस : कपिल सिब्बल

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस को ऐसे किसी भी गठबंधन के केंद्र में होना चाहिए, जो 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करेगा।

Sunday, April 9, 2023 - 14:00
0
2024 में भाजपा से मुकाबला करने वाले गठबंधन के केंद्र में होनी चाहिए कांग्रेस : कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल

नयी दिल्ली, 9 अप्रैल 2023, (आरएनआई)। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस को ऐसे किसी भी गठबंधन के केंद्र में होना चाहिए, जो 2024 के आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करेगा।

सिब्बल ने साथ ही कहा कि सभी विपक्षी दलों को एक मजबूत गठबंधन बनाने के लिए संवेदनशील होने के साथ ही एक-दूसरे की विचारधाराओं की आलोचना करने में सावधानी बरतनी चाहिए।

प्रमुख विपक्षी नेता सिब्बल ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दलों से पहले एक साझा मंच तलाशने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह साझा मंच उनका नवगठित ‘इंसाफ’ मंच भी हो सकता है, जो अन्याय से लड़ने के लिए बनाया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने एक साक्षात्कार में कहा कि 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व के सवाल का इस स्तर पर जवाब देने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने 2004 का उदाहरण भी दिया, जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार विपक्ष का चेहरा घोषित नहीं होने के बावजूद लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता से बाहर हो गई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User