18 अक्टूबर को उमा आयुर्वेदिक्स प्राइवेट लिमिटेड सुम्मेरपुर कचौरा में किया जाएगा नेत्र जाँच शिविर का आयोजन

Sunday, October 15, 2023 - 20:53
Updated: 3 years ago
0

सिकंदराराऊ।
स्वर्गीय मयंक शर्मा की पुण्य स्मृति में 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री कृष्ण लाल शर्मा चेरीटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से कल्याणं करोति मथुरा द्वारा संचालित श्रीजी बाबा चिकित्सा संस्थान मथुरा के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 18 अक्टूबर दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उमा आयुर्वेदिक्स प्राइवेट लिमिटेड सुम्मेरपुर कचौरा में किया जाएगा।

यह जानकारी श्री कृष्ण लाल शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी उमाशंकर शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को शिविर के दौरान नेत्रों की जांच करके ऑपरेशन के लिए मरीजों को चयनित किया जाएगा। चयनित मरीजों के मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन होगा। नेत्र रोगियों को पलंग ,बिस्तर, लेंस ,दवा ,चश्मा एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। नेत्र रोग जैसे नाखूना, परवाल, कालापानी एवं आंख के पर्दे आदि की जांच एवं उपचार किया जाएगा। नेत्र रोगी का ऑपरेशन कराने हेतु आधार कार्ड या पहचान पत्र की फोटो कॉपी एवं मोबाइल नंबर आवश्यक है। आयुष्मान कार्ड द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद एवं नाखूना के ऑपरेशन को विशेष सुविधा उपलब्ध है । जिन मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन की स्थिति में होगा, उन्हें वहीं पर भर्ती कर बसों के द्वारा कल्याणं करोति द्वारा संचालित श्रीजी बाबा नेत्र चिकित्सालय गोवर्धन रोड मथुरा ले जाया जाएगा अथवा अग्रिम दिनांक दे दी जाएगी। जहां उनका कुशल नेत्र सर्जनों द्वारा फेंका विधि से निशुल्क ऑपरेशन होगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User