13वें वार्षिकोत्सव में कन्हैया की बिखरी बसंती छटा नगर में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी शोभायात्र

बसंती छटा श्रृंगार व छप्पन भोग में उमड़ा भक्ति का सैलाब आज को विप्रार्चन, वेदमंत्र और ब्रह्मभोज की रही धूम। 

Saturday, February 17, 2024 - 16:30
Updated: 3 years ago
0
13वें वार्षिकोत्सव में कन्हैया की बिखरी बसंती छटा नगर में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी शोभायात्र

हाथरस (आरएनआई) कन्हैयालाल 13 वें प्रभात फेरी वार्षिकोत्सव में अखंड राम चरित मानस पाठ, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भजनों में सुरीली धुनों का जादू विखरा रहा और शनिवार को ब्रह्मभोज प्रसादी के साथ संपन्न हुआ।

कन्हैयालाल की कारी कमरी  का जादू पिछले एक सप्ताह से रुई की मंडी स्थित मंदिर श्री ठा.कन्हैयालाल जी महाराज के 13 वें वार्षिकोत्सव में बिखरा रहा। आखंड राम चरित मानस पाठ से आरंभ हुये वार्षिकोत्सव में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। वही 15 फरवरी को नगर प्रभात फेरी शोभायात्र में जमकर भक्तिरस का जादू बिखरा। नगर में तोरण द्वारों के अलाव जगह-जगह स्वागत और सत्कार का दौर चला। रुई की मंडी से नजिहाई बाजार, घंटाघर,  बैनीगंज, रामलीला मैदान,  बागला मार्ग,  गुड़िहाई बाजार, चौक सर्राफ, लोहट बाजार आदि से होते मंदिर ठा.श्री कन्हैयालाल जी महाराज पर आकर संपन्न हुई। 16 फरवरी शुक्रवार को भगवान के आलौकिक बसंती छटा श्रृंगार व छप्पन भोग के दर्शन कराये गये। देर रात तक चले इस महा पर्व में भक्तों ने जमकर भक्ति के सरोवर में डुबकी लगाई। सेवा में सेवायत श्री पं. योगेश मिश्र पप्पू महाराज के अलावा पं. चेतन जी महाराज,  मुकेश मिश्र, देवेश कौशिक बौहरेजी, शशी मिश्र, पूर्व सभासद पवन वार्ष्णेय, महेश चंद्र, गोपाल वार्ष्णेय,  देवकांत मिश्र, लकी पंडित जी, मुनाना लाल, विवेक कौशिक, वर्मा जी, गोपाल टेंट वाले आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
\

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User