11 अक्टूबर 2023 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया

Wednesday, October 11, 2023 - 17:20
Updated: 3 years ago
0
11 अक्टूबर 2023 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया

शाहजहाँपुर, (आरएनआई) 11 अक्टूबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल शाहजहांपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष तिवारी जी ने की माननीय जज द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि बालिकाओं के लिए शिक्षा अति महत्वपूर्ण है शिक्षा के माध्यम से ही बालिकाओं का सशक्तिकरण संभव है। बालिकाओं को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए क्योंकि बालिकाएं ही हमारे देश का भविष्य हैं इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला कल्याण विभाग बालिकाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है जनपद में महिला कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसके माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक श्रीमती नमिता यादव द्वारा वन स्टाफ सेंटर किस प्रकार से महिला एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए जनपद में कार्य कर रहा है, के विषय मे विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वन स्टाफ सेंटर सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे चिकित्सीय सुविधा ,काउंसलिंग सुविधा, विधिक परामर्श, तथा महिला पुलिस चौकी की व्यवस्था की गई है। पीड़ित महिलाओं को 5 दिन अल्प आवास के साथ भोजन की भी सुविधा  दी जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा के विशेष प्रयास से 2 अक्टूबर 2023 से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला कैंटीन का संचालन किया जा रहा है तथा केंद्र पर समय-समय पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।

 प्रभारी महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती अमृता दीक्षित द्वारा महिला कल्याण विभाग की तरफ से बालिकाओं के पालन पोषण एवं शिक्षा हेतु संचालित की जा रही कन्या सुमंगला योजना के विषय में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियां में 6 किस्तों के माध्यम से सरकार द्वारा रू0 15000 की धनराशि बालिकाओं को दी जा रही है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से स्टेनो अफजल एवं पीएनबी रितु तथा स्कूल के शिक्षक एवं  बालिकाएं उपस्थित रहीं। 


कार्यक्रम-2
जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री गौरव मिश्रा के निर्देश के क्रम में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम द्वारा नूर उल हुदा मदरसा शाहजहांपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करती हुई सीनियर एडवोकेट श्रीमती गुलिस्ता खान ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा अति महत्वपूर्ण है क्योंकि आज की बालिकाएं भविष्य की जननी है और एक ग्रहणी के रूप में पूरे परिवार को बांध के रखती हैं। पढ़ी-लिखी बालिका अपना एवं अपने परिवार का बेहतर ख्याल रख सकती है।

 इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई की काउंसलर प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि वो जिला बाल संरक्षण इकाई में काउंसलिंग की सुविधा दे रही है। यदि किसी बालिका को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वह उनसे संपर्क कर काउंसलिंग सुविधा मुफ्त में ले सकती है तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न नंबरों 1098, 1090 के विषय में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी श्री निकेत कुमार सिंह ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए महिला कल्याण विभाग से संचालित सभी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया नूर उल हुदा मदरसा के संचालक इकबाल मियां ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को मदरसे में आयोजित किए जाने का आग्रह किया कार्यक्रम में मदरसे के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बालिकाएं उपस्थिति रही।

कार्यक्रम-3 
जिला प्रोबेशन  अधिकारी श्री गौरव मिश्रा के निर्देश के क्रम में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर ब्लॉक तिलहर के नगर क्षेत्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं को बाल विवाह ,बाल श्रम आदि विषयों पर जागरूक किया गया। स्कूल की बालिकाओं द्वारा स्वागत गान के साथ ही नृत्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए जिला समन्वय कीर्ति मिश्रा द्वारा छात्राओं को बाल विवाह ,बाल श्रम जैसी परिस्थितियों को खत्म करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने समस्त विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा बच्चों को हेल्पलाइन नंबर  1090, 1098  181, 112 ,1076 की विस्तृत जानकारी दी इसी के साथ वन स्टाफ सेंटर तथा चाइल्ड के विषय में  भी बताया। कार्यक्रम में वार्डन प्रभारी शिवा कुशवाहा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User