108 एंबुलेंस कर्मी ने कराया सुरक्षित प्रसव, गूंजी किलकारी

Sep 3, 2025 - 20:02
Sep 3, 2025 - 20:10
 0  270
108 एंबुलेंस कर्मी ने कराया सुरक्षित प्रसव, गूंजी किलकारी

फतेहपुर (आरएनआई) बुधवार को अमौली ब्लाक के रेंगना गांव निवासी अर्चना देवी 23 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस बुलाई थी। जिसमें गर्भवती महिला को अस्तपाल ले जाते समय तेज प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर ईएमटी अमित कुमार ने सड़क के किनारे एंबुलेंस खड़ी करके अपनी सूझबूझ के साथ ऑनलाइन चिकित्सक डॉ सौरभ व परिजनों के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद ईएमटी अमित कुमार और पायलट रंजीत सिंह द्वारा जच्चा बच्चा को नजदीकी स्वास्थ्य केंद अमौली में सुरक्षित भर्ती कराया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर जच्चा के पति लवकुश एवं अस्पताल स्टाफ ने ईएमटी व पायलट की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।

एम्बुलेंस संचालक संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि 108 सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है। 108 एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं व दो साल तक के बच्चों को घर से सरकारी अस्पताल ले जाती है और वापस घर भी छोड़ती है। आकस्मिक स्थिति के लिए एंबुलेंस में डिलीवरी किट उपलब्ध रहती है और एम्बुलेंस स्टाफ इसके लिए प्रशिक्षित हैं। इसलिए डिलीवरी के मामले में सभी 108 एम्बुलेंस का प्रयोग करना चाहिए। वहीं, 108 एम्बुलेंस सेवा से किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में सरकारी अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस की मदद ली जा सकती है। यह सेवा भी पूरी तरह से निःशुल्क है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0