1.5 लाख की रिश्वत लेते हुए धराया पीएचईडी का अफसर, घर से लाखों की नकदी-जेवर भी बरामद, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

Tuesday, September 17, 2024 - 16:47
Updated: 2 years ago
0
1.5 लाख की रिश्वत लेते हुए धराया पीएचईडी का अफसर, घर से लाखों की नकदी-जेवर भी बरामद, मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन

अलबर (आरएनआई) राजस्थान के अलवर में सोमवार देर शाम जयपुर एसीबी की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां टीम ने पीएचईडी के एक्सईएन दिव्यांक त्यागी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । जब टीम एक्सईएन के अम्बेडकर नगर स्थित मकान की तलाशी लेने पहुंची तो वहां से 55 लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवर समेत दो प्लॉट के कागजात बरामद किए।

हैरानी की बात तो ये है कि इन नोटों की गिनती के लिए एसीबी को मशीन तक मंगवानी पड़ी। घूसखोर इंजीनियर ने 22 लाख रुपए के बिल पास कराने की एवज में 3 प्रतिशत कमीशन राशि मांगी थी, इस दौरान ठेकेदार की शिकायत पर ब्यूरो ने जाल बिछाकर इंजीनियर को दबोच लिया।

ठेकेदार ने की थी एसीबी से शिकायत, रंगेहाथों रिश्वत लेते धराया अफसर
जानकारी के अनुसार, अलवर जलदाय विभाग के ठेकेदार विजय कुमार ने 14 सितंबर को एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी कि हसन खां मेवात नगर, सतही एनसीआर प्रथम कार्यालय में पदस्थ दिव्यांक त्यागी मालखेड़ा ब्लॉक के तीन गांवों में कराए गए कार्यों के करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये के बिल पास करने के एवज में 2.5 लाख रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में वह 9 सितंबर को 1 लाख रुपये एडवांस भी ले चुका है।इसके बाद एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया और फिर योजनाबद्ध तरीके से ठेकेदार को डेढ़ लाख देकर एक्सईएन को अम्बेडकर नगर के बस स्टैंड बुलाया , जहां ठेकेदार ने डेढ़ लाख रुपये एक्सईएन दिए। जैसे ही वह रकम लेकर ठेकेदार की कार से उतरा, वैसे ही एसीबी ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया ।

घर से भी मिले लाखों रुपए, जेवर और अहम दस्तावेज
कार्रवाई के दौरान एसीबी टीम ने आरोपी इंजीनियर से कई फाइले और दस्तावेज भी जब्त किए हैं।इसके बाद इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने एक्सईएन के घर की तलाशी लेने पहुंची तो टीम के होश ही उड़ गए। यहां टीम को अलमारी , बेड और सोफे के नीचे प्लास्टिक के बैग से पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां मिलीं, साथ ही 100 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी समेत दो प्लॉट के कागजात भी मिले हैं। इन नोटों की गिनती के लिए एसीबी को मशीन तक मंगवानी पड़ी।61 लाख के आसपास के कैश बरामद होने की बात सामने आ रही है। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी इंजीनियर की पत्नी भी इसी विभाग में एईएन है।


Follow    RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User