"ज़रा देर ठहरो राम तम्मना यही है", मुमुक्षु महोत्सव में भजन संध्या में भक्ति रस में डूबे श्रोता

Monday, February 26, 2024 - 17:32
Updated: 3 years ago
0
"ज़रा देर ठहरो राम तम्मना यही है", मुमुक्षु महोत्सव में भजन संध्या में भक्ति रस में डूबे श्रोता

शाहजहांपुर (आरएनआई) मुमुक्षु आश्रम में चल रहे मुमुक्षु महोत्सव के दौरान भजन संध्या का आयोजन किया गया। एस एस कालेज के प्राचार्य प्रो. आर के आज़ाद, उप प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल व डा. आलोक सिंह ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। डा. प्रतिभा सक्सेना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रजनी अग्निहोत्री ने "ज़रा देर ठहरो राम तम्मना यही है" गीत पर सबका मन मोह लिया। अंजली मिश्रा ने "तेरी मंद मंद मुस्कनिया पर बहिलार राघव जी" भजन प्रस्तुत करके  भजन संध्या को भव्य बना दिया। भजन संध्या में कई छात्र छात्राओं में प्रस्तुतिकरण देकर सदन को भक्तिमय किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने की। डा. देवेंद्र सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन संगीत विभागाध्यक्षा डॉ कविता भटनागर ने किया। इस अवसर डॉ सचिन खन्ना, डॉ रूपक श्रीवास्तव, डॉ संतोष प्रताप सिंह, गरिमा अग्रवाल, रचना श्रीवास्तव, दीपाली शर्मा, धर्मवीर, यश आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User