हिन्दी दिवस पर  नेहरू युवा केन्द्र व जिला गंगा समिति ने कराई भाषण व निबन्ध प्रतियोगिता

Thursday, September 14, 2023 - 16:24
Updated: 3 years ago
0
हिन्दी दिवस पर  नेहरू युवा केन्द्र व जिला गंगा समिति ने कराई भाषण व निबन्ध प्रतियोगिता

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) नेहरू युवा केन्द्र एवं जिला गंगा समिति शाहजहाँपुर के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर विकास खण्ड मिर्जापुर के श्री नौरंग सिंह इण्टर काॅलेज में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ प्रधानाचार्य मुकेश कुमार एवं जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) विनय कुमार सक्सेना ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्र्यापण कर किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने अपने सम्बोधन में हिन्दी भाषा को सर्वश्रेष्ठ भाषा को बताया और कहा कि हिन्दी भाषा हमारे देश की राजकीय भाषा है, प्रत्येक युवा को हिन्दी भाषा का सर्वाधिक प्रयोग कर अपने देश की भाषा को वैश्विक पटल पर लाने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) ने कहा कि नमामि गंगे के वार्षिक कैलेण्डर के अनुसार इस दिवस को मनाया जाना प्रस्तावित है जिसको संविधान सभा द्वारा सर्वप्रथम 14 सितम्बर 1949 को केन्द्र सरकार की अधिकारिक भाषा के रूप में लाने का निर्णय लिया तथा वर्ष 1953 से हिन्दी भाषा को प्रसारित करने हेतु 14 सितम्बर को प्रत्येक वर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

प्रतियोगिता अन्तर्गत हिन्दी दिवस विषयक सर्वप्रथम निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अनामिका ने प्रथम स्थान कीर्ति राजपूत ने द्वितीय स्थान व मोहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोािगता अन्तर्गत प्रथम स्थान विजय विश्वास, द्वितीय स्थान मोहन व तृतीय स्थान आलोक ने प्राप्त किया। समस्त विजयी प्रतिभागियों को मंचासीन अतिथियों व सम्मानित अध्यापकगणों द्वारा सम्मानित किया गया। निर्णायक मण्डल अन्तर्गत सहायक अध्यापक अजय कुमार अवस्थी, सुरेश चन्द्र, विजयवीर सिंह, साधना कुशवाहा रहे। आयोजकगणों द्वारा निर्णायक मण्डल को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त स्मरण मन्नू भंडारी विशेषांक खुशबू पाल, रश्मी भारती, गणपति सिंह व समस्त अध्यापकगणों को देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम अन्तर्गत विशेष सहयोग राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आशीष यादव, सुरजीत, रवि सक्सेना व युवा स्वयंसेवी हरिकेश, अनामिका आदि का रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User