हिंदू लड़की को ले जा रहे मुस्लिम चालक को पीटा दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं पर आरोप पुलिस जांच में जुटी
इससे पहले मई में मोरल पुलिसिंग की घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लपुर जिले में भी हुई थी। यहां 25 मई को मुस्लिम समुदाय के युवकों के एक समूह द्वारा अपनी मुस्लिम महिला मित्र के साथ घूमने जाने पर एक हिंदू लड़के की पिटाई करने का मामला सामने आया था।
कर्नाटक में मोरल पुलिसिंग के कई मामले हाल के दिनों में सामने आए हैं। इसके जरिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की भी कोशिश की है। अब राज्य में एक बार फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के दक्षिण कन्नड़ जिले में दो अगस्त की रात को बेलथांगडी तालुके में एक धार्मिक जगह के पास हिंदू कार्यकर्ताओं ने एक ऑटोरिक्शा चालक को पीटा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये घटना रात के करीब नौ बजे हुई थी। उन्होंने यह भी बताया कि हिंदू कार्यकर्ता संघ परिवार के थे। उन्होंने ऑटो चालक मोहम्मद आशिक के साथ संभवत: इसलिए मारपीट की थी क्योंकि ऑटो में जो यात्री थी वह एक हिंदू लड़की थी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशिक तालुक के उजीरे का रहने वाला है। घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
राज्य में इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले मई में मोरल पुलिसिंग की घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लपुर जिले में भी हुई थी। यहां 25 मई को मुस्लिम समुदाय के युवकों के एक समूह द्वारा अपनी मुस्लिम महिला मित्र के साथ घूमने जाने पर एक हिंदू लड़के की पिटाई करने का मामला सामने आया था। आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की थी और उसे धमकाया भी था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)