हादसे के बाद टैंकर से निकलने लगा तेल, एक्सप्रेसवे पर लग गया जाम, मदद की जगह लूटते रहे तेल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और रिफाइंड तेल टैंकर में टक्कर हो गई. इस टक्कर में बस सवार कई लोग घायल हो गए. लेकिन घायलों को बचाने के बजाय लोग बाल्टी और ड्रम लेकर तेल लूटने के लिए टूट पड़े. जिसके हाथ जो बर्तन आया उसी में भरकर तेल ले जाने लगा. कुछ लोग तो 50-50 लीटर का ड्रम लेकर पहुंच गए. भीड़ बढ़ने के बाद लोगों में मारामारी मच गई. कई लोग रिफाइंड तेल में सन गए. बच्चे भी इस लूट का हिस्सा बनते दिखे. 

Thursday, March 20, 2025 - 12:00
0

आगरा (आरएनआई) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस और रिफाइंड तेल टैंकर में टक्कर हो गई. इस टक्कर में बस सवार कई लोग घायल हो गए. लेकिन घायलों को बचाने के बजाय लोग बाल्टी और ड्रम लेकर तेल लूटने के लिए टूट पड़े. जिसके हाथ जो बर्तन आया उसी में भरकर तेल ले जाने लगा. कुछ लोग तो 50-50 लीटर का ड्रम लेकर पहुंच गए. भीड़ बढ़ने के बाद लोगों में मारामारी मच गई. कई लोग रिफाइंड तेल में सन गए. बच्चे भी इस लूट का हिस्सा बनते दिखे. 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. उसने भीड़ को भगाया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और बाकी बचे यात्रियों को दूसरी गाड़ी में बिठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया. इस हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हुए हैं. घटनास्थल पर मौजूद किसी शख्स ने तेल लूटने का वीडियो बना लिया. और सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो कि अब वायरल हो रहा है.

ये दुर्घटना 19 मार्च की सुबह सात बजे के आसपास हुआ. यात्रियों से भरी हुई एक बस लखनऊ की तरफ से आ रही थी. फतेहाबाद के पास ड्राइवर को झपकी आ गई. जिसके चलते बस ने आगे जा रही रिफाइंड से भरे टैंकर में टक्कर मार दी. टक्कर में बस का अगला और टैंकर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद टैंकर के पीछे से रिफाइंड तेल की धार निकलने लगी. 

टैंकर से रिफाइंड गिरने की सूचना मिलते ही बाल्टी और डिब्बा लेकर भारी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए. और फिर उनमें रिफाइंड लूटने की होड़ मच गई. कई लोग बाइक पर रखकर भी तेल ले जाते दिखे. इस हादसे के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. हालांकि FIR में रिफाइंड तेल लूटने का जिक्र नहीं है. लेकिन फतेहाबाद SP ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User