हाथरस में गूँजा महाराणा प्रताप का जयघोष; मेवाड़ी शौर्य और राष्ट्रभक्ति के साथ विभूतियों का हुआ भव्य अभिनंदन

Apr 13, 2026 - 12:28
Apr 13, 2026 - 12:28
 0  81
हाथरस में गूँजा महाराणा प्रताप का जयघोष; मेवाड़ी शौर्य और राष्ट्रभक्ति के साथ विभूतियों का हुआ भव्य अभिनंदन

हाथरस में बोहरे वाली देवी मंदिर स्थित रूपनगर कॉलोनी में आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज मेवाड़ी वीरता की गूँज सुनाई दी। 'न्यू राधाकृष्ण सेवा समिति' द्वारा आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद करते हुए समाज की प्रमुख विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन के दौरान पूरा परिसर "महाराणा प्रताप अमर रहें" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि महाराणा का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर जलने वाली प्रेरणा की मशाल है। समारोह के केंद्र बिंदु वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया रहे। समिति द्वारा उन्हें राजपूती आन-बान-शान का प्रतीक 'केसरिया साफा' पहनाकर और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंच पर उनके साथ समाज के कई अन्य स्तंभ भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रहलाद सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष (क्षत्रिय सभा, एडवोकेट मतेंद्र सिंह गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष (स्वदेशी हिन्दू पार्टी) ठाकुर जोगेंद्र सिंह वरिष्ठ संरक्षक एवं मार्गदर्शक, संदीप ठाकुर संयोजक, मोहित चौहान सह संयोजक उपस्थित रहे। मेला अध्यक्ष के स्वागत के लिए युवाओं का भारी हुजूम उमड़ा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष और राष्ट्रीय सलाहकार धीरज पांडेय के नेतृत्व में युवाओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनीष पंडित, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, संरक्षक सुरेंद्र सिंह पौरुष, राजकुमार सिंह, नरसिंह सिसोदिया, उदय राणा, पवन गहलोत, अंकुर, राहुल, राजेश पौरुष और मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हुंकार भरी कि महाराणा प्रताप केवल एक राजा नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए स्वाभिमान की मशाल हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया ने किया। अंत में, सभी पदाधिकारियों ने आगामी मेले को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0