हाथरस में अंबेडकर शोभायात्रा को लेकर बैठक, लोकेंद्र कुमार बने अध्यक्ष
हाथरस (आरएनआई) बाबा साहब डॉ. अंबेडकर शोभायात्रा और प्रभात फेरी 2026 के आयोजन को लेकर खंदारी गढ़ी स्थित अंबेडकर पार्क में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंबेडकर अनुयायियों ने सर्वसम्मति से लोकेंद्र कुमार को इस वर्ष शहर में निकलने वाली शोभायात्रा का अध्यक्ष घोषित किया।बैठक के दौरान समाज के लोगों ने नाराजगी जताई कि जयंती समारोह के अध्यक्ष की घोषणा में देरी के कारण पिछले वर्ष विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी और दो अध्यक्ष बन गए थे। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए समाज की बैठक में अध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे गए, जिसमें दो आवेदन प्राप्त हुए लोकेंद्र कुमार और जयप्रकाश रिंकू चौधरी, निवासी सोखना।चुनाव अधिकारी राजपाल सिंह पुनिया, एडवोकेट ने दोनों आवेदकों से चर्चा की और समाज की सहमति से लोकेंद्र कुमार के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सरदार सुरजीत सिंह ने किया।इस मौके पर शम्मी गौतम, बंटी भैया, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र भैया कांटे वाले, पंकज प्रेमाकर, पप्पू प्रकाश, सुनील, संजय सेठ आजाद, अंकुर प्रेमी, राजकुमार भास्कर, ललित कुमार कर्दम, धर्मेंद्र सिंह निगम, रविंद्र प्रताप सिंह, अनुभव सिंह, मनीष सिंह, जितेंद्र कुमार, रामदास सिंह, जुगेंदर सिंह, पीयूष कुमार, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, धर्मवीर सिंह एडवोकेट, राजेश गुड्डू एडवोकेट, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अंबेडकर अनुयायी मौजूद रहे।समाज के सदस्यों ने निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि इस वर्ष शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

