हसीना के देश छोड़ने से अवामी लीग में नेतृत्व संकट, देश में बंद पड़े हैं पार्टी के 95% कार्यालय
अवामी लीग के एक वरिष्ठ ने बताया कि उनकी पार्टी एक अभूतपूर्व संकट में है। उनकी पार्टी का अस्तित्व संकट में है। बांग्लादेश में चुनाव होने पर भी वह चुनाव में खड़े नहीं हो पाएंगे। हसीना के अचानक इस्तीफे और एक बड़े आंदोलन ने पार्टी में नेतृत्व संकट पैदा कर दिया है और ज्यादातर नेता या तो भाग गए हैं, या छिपे हुए हैं या जेल में हैं।
ढाका (आरएनआई) साल 1971 में आजादी मिलने के बाद से बांग्लादेश की सियासत में प्रमुख भूमिका निभाने वाली अवामी लीग पार्टी अब एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। पार्टी में नेतृत्व संकट पैदा हो गया। आंतरिक उथल-पुथल और सार्वजनिक असंतोष बढ़ गया है। जिसने इसके भविष्य को खतरे में डाल दिया है।
अवामी लीग के कुछ सदस्य इस स्थिति को 1975 में पार्टी के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के बाद के संकट से जोड़कर देख रहे हैं। पार्टी में मौजूदा संकट की वजह शेख हसीना की अचानक विदाई है। हसीना 1981 से अवामी लीग की नेता और पांच बार की प्रधानमंत्री रही हैं। सरकारी नौकरियों में एक खास वर्ग को आरक्षण प्रणाली के खिलाफ छात्रों के लंबे आंदोलन के बाद हसीना ने पांच अगस्त को प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया और देश छोड़कर भारत चली गईं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



