स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई

Sunday, January 12, 2025 - 16:59
Updated: 2 years ago
0
स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई

सुलतानपुर (आरएनआई) सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुलतानपुर के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूर्व छात्र परिषद का सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के प्रबंधक दयाराम यादव ने पूर्व छात्र परिषद की उपादेयता को बताते हुए कहा कि हमें विद्या भारती के लक्ष्य के अनुसार हिंदुत्व निस्ट एवं राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत बनना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व छात्र रवि शंकर द्विवेदी (जिला पंचायत राज अधिकारी) प्रयागराज ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण को बताते हुए कहा कि यहां आचार्यों ने जो जीवन की मजबूत न्यू प्रदान की हमारी सफलता में उसी का योगदान है। और कल्याणकारी योजना चलाने के लिए पूर्व छात्र कोष में 21000 रुपए प्रदान करने की घोषणा किया। पूर्व छात्र उत्कर्ष मोदनवाल ने 5100 रुपया प्रदान किया, कार्यक्रम के अध्यक्ष राजकुमार अंबरीश ने पूर्व छात्र के परिषद पर जुड़ करके व्यक्तिगत सामाजिक पारिवारिक एवं राष्ट्रीय दायित्व का बोध कराया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के विकास में और कोरोना जैसे महामारी में समाज एवं राष्ट्र सेवा में पूर्व छात्रों का विशेष योगदान रहा है, विद्यालय के कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कादीपुर के व्यवस्था प्रमुख महेंद्र पाण्डेय जी ने सभी पूर्व छात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा जीवन अब सुनने के लिए नहीं बल्कि देश समाज के लिए कुछ करने के लिए है। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व छात्र परिषद के संयोजक अशोक कुमार दूबे जी ने किया इस अवसर पर निर्भर द्विवेदी,(चकबंदी अधिकारी) निखिल द्विवेदी, (वन क्षेत्राधिकार आजमगढ़) शिवम द्विवेदी (रजिस्टर) शिवम सिंह, अंश सिंह अधिवक्ता, इंद्रजीत यादव, एकता गिरी लेखपाल आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन आचार्य नीरज कुमार पाण्डेय जी ने किया।

वहीं युवा दिवस पर सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड में भी राष्ट्रीय युवा दिवस एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ इस आयोजन में  मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख महेंद्र पांडेय एवं नगर प्रचारक कुंवर मैहर उपस्थित रहे ।इस आयोजन की अध्यक्षता इंद्रजीत यादव ने किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रार्थना एवं पुष्प अर्पण किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के पुराने भैया बहनों के द्वारा बताया गया कि वे विद्यालय से प्राप्त शिक्षा एवं संस्कार को जीवन में उतारकर समाज के विभिन्न कार्यों में सहभागिता कर रहे हैं|

इस कार्यक्रम में आए हुये अतिथियों के बीच पूर्व छात्र परिषद का गठन भी किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर इंद्रजीत यादव, संरक्षक- शुभम सिंह, महामंत्री- आर्यन अग्रहरि, उपमंत्री- आदर्श मिश्रा, कोषाध्यक्ष-उत्कर्ष मोदनवाल एवं सदस्य नितिन बरनवाल, नलिनी सिंह, शालिनी सिंह, मृणालिनी सिंह बनाये गये।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User